फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anuj won the gold medal in the under-14 boys category.

Bareilly News: अंडर-14 बालक वर्ग में अनुज ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Mon, 22 Sep 2025 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Anuj won the gold medal in the under-14 boys category.
बरेली। मिर्जापुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मंडल के खिलाड़ियों ने 12 पदक अपने नाम किए। कोच भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बरेली मंडल से 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवनगर भुता के अनुज कुमार ने स्वर्ण, इंद्रजीत, दिनेश व अनुपम गौतम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में जीजीआईसी बरेली की अर्चिता, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवनगर की रागिनी, प्रियांशी, पारुल ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में जीआईसी बरेली के लव भारती ने रजत पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में कुसुम कुमारी कन्या इंटर कॉलेज बरेली की काजल, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज बरेली की पूजा ने रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही अंडर-19 बालक वर्ग में मो. अहमद ने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच की भूमिका जय सिंह, निधि, अभिषेक सिंह ने निभाई। टीम मैनेजर गौरव वशिष्ट, नसीर, पवन कुमार रहे। विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। टीम की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली संजय सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, डीसी बालिका वर्षा राठौर ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed