फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Antibiotic tablets Sipex o sample found duplicate during a test in lakhimpur Kheri 

धड़ल्ले से बिक रही एंटीबायोटिक टैबलेट जांच में निकली नकली, 200 रुपये में बेची जा रही थीं 10 गोलियां

Mon, 24 Aug 2020 08:50 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 24 Aug 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Antibiotic tablets Sipex o sample found duplicate during a test in lakhimpur Kheri 
सांकेतिक तस्वीर

जीवनरक्षक दवाओं में शुमार हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बनी ए सिपेक्स-ओ (एंटीबायोटिक दवा) का नमूना लखीमपुर खीरी में जांच में नकली पाया गया है। टैबलेट में सॉल्ट (दवा का तत्व) के बजाए खड़िया मिली। 

विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) सुनील रावत ने शहर के विक्रेता/डीलर और हिमाचल प्रदेश की दवा निर्माता कंपनी को नोटिस देकर इस टैबलेट के स्टॉक की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई है और एक सप्ताह में जवाब भी मांगा है। धड़ल्ले से बेची जा रही इस नकली दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर करने के लिए आयुक्त से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर ने 9 जून 2020 को मोहल्ला अर्जुनपुरवा सेठघाट रोड पर स्थित मेसर्स एसके फार्मा से एंटीबायोटिक टेबलेट ब्रांड नाम ए एपेक्स-ओ का नमूना भरा था। इस दवाई में सेफिक्जिम और ऑफ्लाक्जेसिन सॉल्ट रहता है, लेकिन जांच में इन दोनों सॉल्ट की मात्रा एक प्रतिशत भी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच प्रयोगशाला के राजकीय एनालिस्ट विनय कुमार ने टैबलेट को स्पूरियस (नकली) करार दिया है और दोनों ही सॉल्ट को निगेटिव बताया है। 0.7030 ग्राम की टैबलेट में सिर्फ खड़िया मिली है। 

मेडिकल स्टोर पर इस टैबलेट की कीमत करीब 200 रुपये प्रति पत्ता (10 गोलियों) है, जिससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों के साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है। 

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवा विक्रेता एसके फार्मा और दवा निर्माता कंपनी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित मेसर्स एपेक्स फार्मूलेशसं नया गांव को नोटिस जारी कर इस दवा के स्टॉक को रोक दिया गया है और इस दवा की बिक्री सभी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित की गई है। इसके लिए डीलर को सभी मेडिकल स्टोर से इस टेबलेट को वापस लेने के निर्देश दिए हैं।

एंटीबायोटिक टेबलेट ब्रांड नाम ए एपेक्स-ओ का नमूना जांच में नकली पाया गया है। इसमें एंटीबायोटिक दोनों सॉल्ट निगेटिव हैं, जिससे मरीजों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। 


इसलिए इस टेबलेट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है और विक्रेता व निर्माता कंपनी को नोटिस देकर स्टॉक सहित जवाब मांगा है। कोर्ट में मुकदमा दायर करने के लिए अनुमति मांगी है।
-सुनील रावत, ड्रग इंस्पेक्टर, एफएसडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed