फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anti Romeo squad patrolling only on paper, but hooligans terrorizing the streets

Bareilly News: कागजों पर गश्त कर रहा एंटी रोमियो दल, सड़कों पर मनचलों का आतंक

Fri, 25 Jul 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Anti Romeo squad patrolling only on paper, but hooligans terrorizing the streets
बरेली। छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया एंटी रोमियो स्क्वॉड कागजों पर ही सक्रिय है। इधर, सड़कों से लेकर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल मनचलों की गिरफ्त में हैं। महिला कॉलेजों के बाहर डटे शोहदे आती-जाती छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। छात्राएं सिर झुकाए जहर का घूंट पीकर चली जाती हैं। पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को कोई एंटी रोमियो दल या पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। कॉलेज प्रशासन भी इस लापरवाही से चिंतित है और लगातार सुरक्षा की मांग कर रहा है, लेकिन उसे अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए पहले केवल परीक्षा के दौरान ही पुलिस तैनात की जाती थी। वह भी तब जब कॉलेज की ओर से पत्र लिखा जाता था। यहां महिला पुलिसकर्मियों की स्थायी तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज में कई बार मनचलों से जुड़े मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक कोई तैनाती नहीं हुई है। रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपा अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को पत्र लिखे गए हैं, लेकिन तैनाती अभी तक नहीं हो सकी है। प्रवेश या परीक्षा के समय सूचना पर तैनाती होती है, लेकिन यह व्यवस्था स्थायी होनी चाहिए। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed