{"_id":"6aea4fe722d095636b082a50","slug":"anti-rabies-vaccination-facility-resumes-at-senthal-phc-after-strike-ends-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108397-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हड़ताल खत्म होने के बाद सेंथल पीएचसी पर एंटी रेबीज टीका की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हड़ताल खत्म होने के बाद सेंथल पीएचसी पर एंटी रेबीज टीका की सुविधा शुरू
विज्ञापन
सेंथल। कस्बा सेंथल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय बाद एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की सुविधा फिर शुरू हो गई है।
सीएचओ की हड़ताल खत्म होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौटी हैं, जिसके बाद पीएचसी पर कुत्ता, बिल्ली, बंदर या अन्य जंगली जानवरों के काटने पर लगने वाला जीवनरक्षक टीका लगना शुरू हो गया है। सीएचओ की हड़ताल से सेंथल पीएचसी पर एआरवी लगना बंद हो गया था। इसके कारण कुत्ता काटने के शिकार मरीजों को आठ किलोमीटर दूर नवाबगंज सीएचसी जाना पड़ रहा था। गरीब तबके के लोगों को समय के साथ-साथ किराया-भाड़ा खर्च कर काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
पीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव रस्तोगी ने बताया कि हड़ताल खत्म हो गई है। सीएचओ ने कार्यभार संभाल लिया है।
सेंथल पीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में एआरवी मंगा ली गई है। मरीजों को एआरवी लगाया जा रहा है।