फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anti corruption team caught teacher taking bribe in college in bareilly

Bareilly: प्रवेश पत्र देने के एवज में शिक्षक वसूल रहा था तीन-तीन हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 09:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 09:11 PM IST
सार

Bareilly News: छंगामल एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज का शिक्षक प्रवेश पत्र देने के एवज में छात्रों से तीन-तीन हजार रुपये वसूल रहा था। एक छात्र के पिता ने एंटी करप्शन में शिकायत कर दी। शनिवार को ट्रैप टीम ने रिश्वत लेते शिक्षक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Anti corruption team caught teacher taking bribe in college in bareilly
आरोपी शिक्षक प्रदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में छंगामल एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रदीप सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार सुबह रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक छात्रों से बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र देने के एवज में तीन-तीन हजार रुपये वसूल रहा था।

विज्ञापन


22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। इसको लेकर प्रवेश पत्र बांटने का काम इन दिनों कॉलेज में चल रहा है। एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि कॉलेज में एक शिक्षक प्रवेश पत्र देने के लिए तीन-तीन हजार रुपये की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


छात्र के पिता ने की थी शिकायत 
बिथरी चैनपुर के गांव फरीदपुर बरकली निवासी हुकुसिंह का बेटा भी इसी कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। उसके बेटे से भी प्रवेश पत्र के लिए तीन हजार रुपये मांगे गए थे। हुकुम सिंह ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय जाकर शिकायत की। इसके बाद सीओ ने ट्रैप टीम गठित की। सुबह 10:35 बजे टीम कॉलेज में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि केमिस्ट्री लैब के अंदर शिक्षक प्रदीप सिंह छात्रों से रुपये ले रहे हैं। टीम ने हुकुम सिंह को पहले से ही पाउडर लगे पांच-पांच सौ रुपये के नोट दे रखे थे। अंदर कमरे में जाकर जैसे ही शिक्षक ने रिश्वत ली एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया। शिक्षक को गाड़ी में डालकर कैंट थाने ले जाया गया।

कॉलेज में रिश्वत लेते हुए शिक्षक के पकड़े जाने की खबर लगते ही खलबली मच गई। पकड़ा गया शिक्षक प्रदीप सिंह फरीदपुर की टीचर्स कॉलोनी में रहता है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की तरफ से कैंट थाने में शिक्षक प्रदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed