फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   antf busted heroin factory 3 arrested in Bareilly

बरेली: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के सौतेले भाई के घर चल रही थी हेरोइन बनाने की फैक्टरी, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 08:51 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 23 Oct 2026 08:51 AM IST
सार

बरेली के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में एएनटीएफ ने छापा मारकर कथित हेरोइन बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया। मौके से करीब 4.5 किलो हेरोइन, केमिकल और उपकरण बरामद हुए। पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन
antf busted heroin factory 3 arrested in Bareilly
आरोपी रामभरोसे, वीरेश और बृजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के रामनगर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख श्रीपाल लोधी के सौतेले भाई रामभरोसे के घर में मार्फीन से हेरोइन बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। बृहस्पतिवार रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने छापा मारकर रामभरोसे व उसके बेटे वीरेश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक इनसे सिरौली थाने में पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन


मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम प्रभारी विकास यादव ने रात करीब नौ बजे दबिश दी। वहां एक कमरे में मार्फीन से हेरोइन बनाई जा रही थी। पुलिस ने रामभरोसे, उसके बेटे वीरेश व पड़ोसी गांव निवासी रिश्तेदार बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
करीब साढ़े चार किलो हेरोइन के साथ ही मौके से काफी  मात्रा में केमिकल व उपकरण बरामद किए गए। सीओ मीरगंज अजय कुमार को भी टीम ने मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में लिखापढ़ी व बरामदगी की गई। देर रात सिरौली थाने में टीम प्रभारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संयुक्त टीम ने सराहनीय काम किया है। मौके पर ही हेरोइन बनाते लोग पकड़े गए हैं। इनसे पूछताछ के बाद इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed