फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Answers to religious questions will be available on 'Tajushshariya App' of Bareilly Sunni Markaz.

Bareilly News: बरेली सुन्नी मरकज के ‘ताजुश्शरिया एप’ पर मिलेंगे दीनी सवालों के जवाब

Fri, 27 Dec 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Answers to religious questions will be available on 'Tajushshariya App' of Bareilly Sunni Markaz.
बरेली। हुजूर ताजुश्शरिया के नाम से एक दीनी एप बरेली सुन्नी मरकज ने बनाया है। इसमे हुजूर ताजुश्शरिया से किए गए सवालों के जवाब हैं। साथ ही काजी-ए-हिंदुस्तान के भी सवालों के जवाब को भी अपडेट किया जायेगा।
विज्ञापन


जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान ने बताया कि विश्व विख्यात इस्लामी धर्म गुरु हजरत मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खान कादरी अजहरी मियां को दुनिया ताजुश्शरिया के नाम से पहचानती है। इसीलिए इस एप का नाम ताजुश्शरिया एप रखा गया है। एप पर हजारों दीनी सवालों के जवाब मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि काजी-ए- हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खान कादरी की सरपरस्ती में यह एप बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें ताजुश्शरिया के दिए गए नौ हजार से अधिक दीनी सवालों के जवाब इकट्ठा किए गए हैं। यूजर एंड्रायड व आईफोन के एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप से कोई भी दीनी सवाल उर्दू, अंग्रेजी व रोमन उर्दू में सर्च करके उसका जवाब ताजुश्शरिया की आवाज में सुन सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed