{"_id":"6ad52855e6777cb1c10585b6","slug":"ansh-shivam-sanchit-and-geetansh-emerged-as-winners-bareilly-news-c-4-bly1015-990792-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंश, शिवम, संचित और गीतांश बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंश, शिवम, संचित और गीतांश बने विजेता
Mon, 19 Oct 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एई लॉन टेनिस अकादमी की ओर से एलेन क्लब में रविवार को बरेली टेनिस टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रविवार को पुरुष एकल वर्ग में अंश ने तनु को 6-2 से, शिवम ने मुकुल को 6-1 से और संचित ने गीतांश को 6-3 से मात दी। अंडर-18 वर्ग में गीतांश ने शिवम को 6-1 से तथा आयुष ने लक्ष्य को 6-3 के अंतर से पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में शंभू ने युगांश को 6-0 से, शिवम ने आरव को 6-7 से, प्रहलाद ने राज को 6-4 से और आरिश ने सिद्धार्थ को 6-1 से हराया। अंडर-12 वर्ग में आरव ने अद्विक को 6-4 से, गौरांश ने आयुष को 6-4 से और अविराल ने वेदांश को 6-0 से पराजित किया।
पुरुष युगल वर्ग में गौरव और निमिष की जोड़ी ने शिवम और शंभू को 6-2 से तथा सौरभ और गीतांश की जोड़ी ने अंकुर और जय को 6-2 से मात दी। अंडर-10 वर्ग में कृशाव ने यशिका को 6-2 से और अद्विक ने शिविका को 6-2 से हराया। वहीं बालिका अंडर-14 वर्ग में यशिका ने फातिमा को 6-4 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान अंशु पाल, सौरभ सिंह, वरुण द्विवेदी, रेफरी शुभम पाल आदि मौजूद रहे।