फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report filed against fake lady IPS officer in Bareilly

UP: ' बहू है आईपीएस अफसर', गांववालों ने सिर आंखों पर बिठाया; पोल खुली तो सब हैरान, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 21 Nov 2023 07:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2023 07:12 AM IST
सार

लखनऊ की युवती ने गांव दारानगर निवासी युवक से शादी की है। कुछ दिनों पहले वह वर्दी पहन गांव आई और खुद को आईपीएस बताया। गांववालों ने भी आईपीएस बहू का जोरदार स्वागत किया, लेकिन सच पता चला तो हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Report filed against fake lady IPS officer in Bareilly
वर्दी पहने युवती का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में फर्जी आईपीएस अफसर बनकर अलापुर इलाके में रौब झाड़ने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पहले पुलिस ने युवती को थाने बुलाकर बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया था। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन


अलापुर इलाके में 15 दिन पहले एक युवती के पुलिस की वर्दी में फोटो वायरल हुए थे। युवती आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहने थी। वर्दी पर अशोक की लाट लगी थी। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस के स्थान पर आईपीएस लिखा था। 
विज्ञापन

लाख समझाया पर वो न मानी: 'कुंवारे लड़के से थे पत्नी के संबंध, गांव में होती थी बदनामी; खेत में जिंदा जला डाला'

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में छानबीन के दौरान पता चला था कि युवती काजल यादव मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है। उसने करीब आठ माह पहले दारानगर के एक युवक से शादी की थी। युवक गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करता है। एक एप के माध्यम से दोनों संपर्क में आए थे। 

फूल माला पहनाकर किया था स्वागत 
युवक ने खुद को एक कंपनी में मैनेजर बताया था, जबकि युवती ने कहा था कि वह आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही है। युवती कई बार गांव आकर रही। एक दिन वह आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर आई। तब उसका गांववालों ने फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया था। इसके फोटो भी वायरल हुए थे।


Bareilly: रात में घर पहुंची प्रेमिका, सुबह फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, पुलिस जांच में सामने आई ये बात


बताया जा रहा है कि युवती खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर रौब झाड़ती थी। महिला आईपीएस के गांव दारा नगर आने और उसका स्वागत होने का मामला चर्चा में आया तो पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद उसे बिना कोई कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। अब अलापुर थाने के एसआई रामवीर सिंह ने युवती काजल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed