फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another villager dies due to quack treatment

Bareilly News: झोलाछाप के इलाज से एक और ग्रामीण की मौत

Tue, 03 Jun 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Another villager dies due to quack treatment
अस्पताल से डाक्टर फ्लेक्स हटाकर भागा
परिजनों ने किया हंगामा, रातों-रात अस्पताल से नाम व बैनर हटाए गए
विज्ञापन

शाही। क्षेत्र में झोलाछापों के गलत इलाज लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार की रात झोलाछाप के अस्पताल में पहुंचे बुजुर्ग की गलत इलाज के कारण मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मंसूर गंज के रहने वाले विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता रामपाल श्रीवास्तव की रविवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें पेट में दर्द और बार-बार उल्टियां हो रही थीं। वह परिजनों के साथ पिता को लेकर लाल कुआं अड्डा पर स्थित एक अस्पताल पर पहुंचे। डॉक्टरों की सलाह पर वहां पर पिता को भर्ती कर दिया। कुछ घंटे के बाद इलाज से उल्टियां न रुकने पर वह पिता को कहीं और ले जाने की बात कहते रहे, लेकिन झोलाछाप ने आश्वासन देकर उन्हें रोक लिया। कुछ ही देर में पिता को उल्टी में खून आने लगा। रात करीब दस बजे पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ताला डालकर रफूचक्कर हो गए कर्मी
मृतक के परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार्रवाई के डर से अस्पताल स्टाफ ने सुबह तक अस्पताल के लगे प्रचार सामग्री, फ्लेक्स, बोर्ड आदि गायब कर दिए। अस्पताल के कर्मी ताला लगाकर रफूचक्कर हो गए। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक माह पहले ही हुआ था शुभारंभ
बताया जाता है कि करीब एक माह पहले ही इस अस्पताल का जोरशोर से प्रचार करके शाही-फतेहगंज पश्चिमी के मेन रोड पर उद्घाटन किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के अपंजीकृत कई अस्पताल कस्बा क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनदेखी के चलते ये जानलेवा साबित हो रहे हैं। बता दें कि 20 दिन में मीरगंज क्षेत्र में झोलाछापों के इलाज से दो लोगों की भी मौत हो गई थी। इन मामलों में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed