फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another video of Saddam-Furkan goes viral

Bareilly News: सद्दाम-फुरकान का एक और वीडियो वायरल

Sat, 27 May 2023 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Another video of Saddam-Furkan goes viral
बरेली। अशरफ के साले सद्दाम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसके साथ फुरकान भी है, जो इन दिनों जेल में बंद है। दोनों लोग आईने के सामने बाल संवारते हुए रील बना रहे हैं। इससे पहले भी बदमाश कंपनी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनके साथ मस्ती करने के मामले में सिपाही शमीम के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

गुर्गे सद्दाम के नाम पर टशन दिखाते थे। सद्दाम के साथ पार्टियां में दावते उड़ाते थे। शहर के कई लोगों की दोस्ती लल्ला गद्दी ने सद्दाम से कराई थी। सद्दाम के साथ मिलने और उसके साथ दावत उड़ाने में उसके गुर्गे शान समझते थे। फरहद उर्फ गुड्डू को लल्ला गद्दी ने सद्दाम और अशरफ से मिलवाया था। फरहद को सद्दाम के लिए प्रापर्टी खोजने और दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। फुरकान भी सद्दाम के साथ घूमता था। ताजा वीडियो में सद्दाम और फुरकान दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में फुरकान ने डॉयलाग एडिट किया है कि खेल ताश का हो य जिंदगी का, अपना इक्का तभी दिखाना चाहिए, जब सामने वाला बादशाह निकाले। फुरकान का यह वीडियो किसी बाथरूम में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उमेशपाल हत्याकांड के बाद जब सद्दाम पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो उसके अधिकांश गुर्गों ने उसके साथ के वीडियो और फोटो हटा लिए थे, लेकिन कई लोगों के पास यह वीडियो और फोटो पहुंच चुके थे जो वायरल हो रहे हैं। अशरफ और सद्दाम के गुर्गे फरहद उर्फ गुड्डू को इज्जतनगर के दरोगा और सिपाही ने पकड़ कर वसूली के बाद छोड़ दिया था। एसएसपी ने दरोगा समेत तीन सिपाहियों को निलंबित किया था। बाद में एसआईटी ने फरहद और सद्दाम के बीच लेनदेन के सबूत जुटाकर फरहद को जेल भेजा था। अब फरहद के साथ सिपाही शमीम की सेल्फी सामने आई है, जिसकी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed