फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another Vande Bharat Express will operate between Saharanpur-Lucknow.

Bareilly News: सहारनपुर-लखनऊ के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा संचालन

Sun, 02 Nov 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Another Vande Bharat Express will operate between Saharanpur-Lucknow.
बरेली। रेलवे ने सहानपुर-लखनऊ के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी की है। इसे बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर में भी ठहराव दिया गया है। 26503-54 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत सात नवंबर से संचालित किए जाने की बात कही जा रही है। इसका संचालन शुरू होने से सीतापुर में नैमिष धाम के दर्शन आसान हो जाएंगे। बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ और मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर शाहजहांपुर में ठहराव लेने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की मांग की थी। शनिवार को रेलवे ने दो जोड़ी यानी चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा दिया है। इनमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सहारनपुर-लखनऊ और दूसरी का वाराणसी से प्रयागराज होकर खजुराहो तक किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रहेगी समय सारिणी
26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की और दोपहर 12.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 26503 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से अपराह्न तीन बजे चलने के बाद 3:45 बजे रुड़की, शाम 4:40 बजे नजीबाबाद, 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत के सात नवंबर से संचालन होने संबंधी कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के जरिये इस संबंध में मालूम हुआ है। अधिकृत सूचना मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकता है। - इमरान सैय्यद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed