फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another Vande Bharat Express via Bareilly PM Modi will flag off the train on August 31

Vande Bharat: बरेली होकर चलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, 31 अगस्त को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Wed, 28 Aug 2024 06:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 06:21 AM IST
सार

बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मार्च से शुरू हो चुका है। अब दिवाली से पहले एक और सौगात मिलने जा रही है। बरेली होते हुए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ-लखनऊ के बीच दौड़ेगी। 
 

विज्ञापन
Another Vande Bharat Express via Bareilly PM Modi will flag off the train on August 31
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

सहारनपुर-प्रयागराज के स्थान पर बरेली होते हुए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ-लखनऊ के बीच दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके संचालन को हरी झंडी दे दी है। 31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उदघाटन करेंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन कब से होगा।

विज्ञापन


मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राज्यरानी एक्सप्रेस के रूट पर किया जाएगा। सहारनपुर-प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सूचना जारी होने के बाद मुरादाबाद रेल मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस ट्रेन में सामान्य चेयरकार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में यात्रा की जा सकेगी।

विज्ञापन

सितंबर में समय सारणी और किराया होगा जारी
लखनऊ-मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर, समय सारणी और किराया सूची सितंबर के पहले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। मुरादाबाद के अलावा इस ट्रेन को हापुड़, रामपुर, बरेली में ठहराव दिया जाएगा। शाहजहांपुर और हरदोई में ठहराव दिए जाने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इस ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल करेगा। 31 अगस्त को ट्रेन को अतिथि यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। यात्रा करने वाले अतिथियों को यात्रा पास जारी किए जाएंगे। 

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। स्थानीय स्तर पर मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed