फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another FIR Filed against Kanhaiya Gulati in Bareilly

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी के खिलाफ एक और रिपोर्ट, 60 लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Feb 2026 09:20 PM IST
सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने का सिलसिला जारी है। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Another FIR Filed against Kanhaiya Gulati in Bareilly
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक और रिपोर्ट दर्ज की है। उस पर निवेश के नाम पर बाराबंकी के 60 लोगों से दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। गुलाटी, उसके बेटे और पत्नी समेत गुर्गों के खिलाफ अब तक 62 रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं। गुलाटी की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा चुकी है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन


बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरिया बाग रोड सत्यप्रेमी नगर निवासी ब्रह्मस्वरूप सैनी ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अर्जी पर सुनवाई के बाद एसीजेएम कक्ष संख्या एक ने गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। ब्रह्मस्वरूप सैनी का कहना है कि उन्होंने कन्हैया गुलाटी की कंपनी में 11.17 लाख रुपया निवेश किए थे। उनके 59 परिचितों ने भी दो करोड़ रुपये का निवेश किया। सभी लोगों से रुपये ठगने के बाद कन्हैया गुलाटी भूमिगत हो गया है। माडल टाउन स्थित उसका कार्यालय भी बंद है।
विज्ञापन


आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर कन्हैया गुलाटी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का यह भी कहना है कि कन्हैया गुलाटी व्हाट्सएप कॉल पर धमकियां दे रहा है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed