फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another farmer died in bull attack

Bareilly News: सांड़ के हमले में एक और किसान की मौत

Fri, 02 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Another farmer died in bull attack
नवाबगंज फोटो 2 मृतक किसान नारायणलाल का फाइल फोटो
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव में सांड़ के हमले में 75 वर्षीय किसान की मौत हो गई। इस घटना से आसपास लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

गांव नकटी नारायनपुर के 75 वर्षीय किसान नारायण लाल पुत्र श्याम बिहारी बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर से बाहर टहलने निकले थे। वह जैसे ही सड़क पर पहुंचे। उसी बीच पीछे से लड़ते हुए आए सांड़ ने वृद्ध को पटक दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार को ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी बीच उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। तहसीलदार दुष्यंत कुमार ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
इधर, गुस्साए लोगों ने घटना को लेकर रोष जताया है। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की है।
--
बाजार जा रहे वृद्ध को सांड़ ने किया घायल, लोगों ने बचाया
हाफिजगंज। बाजार जा रहे एक वृद्ध को सांड़ ने हमलाकर घायल कर दिया। शोर पर आए ग्रामीणों ने सांड़ को भगाकर बुजुर्ग की जान बचाई। बुजुर्ग को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। इस बीच गुस्साए लोगों ने छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम व थाना हाफिजगंज निवासी मूलचंद बुधवार की शाम बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे कि तभी हाफिजगंज तिराहे पर एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस पर आसपास के लोगों ने डंडा से सांड़ को दौड़ाकर उन्हें बमुश्किल बचाया और निजी अस्पताल में उपचार करवाया। बता दें कि हाफिजगंज समेत क्षेत्र के काशी धर्मपुर, परेवा, गोसलपुर, बकानिया, खाईखेड़ा, सुंदरी आदि गांवों में छुट्टा पशुओं का आतंक है। ये आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed