{"_id":"5850547a4f1c1bdd5d64a2b2","slug":"another-chilly-night-and-mercury-huge-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और सर्द रात और पारा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और सर्द रात और पारा धड़ाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Another chilly night and mercury huge crash
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
दिन में भले ही कुछ समय के लिए धूप के दर्शन हो रहे हैं लेकिन सुबह शाम की ठंड लोगों को कंपकंपा रही है। रात को कोहरा सुबह तक लोगों को परेशान कर रहा है। सूरज ढलते ही गलन की वजह से लोग कांप रहे हैं।
बरेली का तापमान कभी चढ़ रहा है तो कभी गिरता हुआ दिख रहा है। पिछले एक सप्ताह में पहले जहां अधिकतम तापमान एकदम से चढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं तीन दिन पहले यह गिरकर 16 डिग्री पर आ गया। रात में ही यही स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को काफी देर से धूप निकली, लेकिन इसने काफी राहत दी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.5 पर है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पर है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अभी चढ़ेगा।