{"_id":"66722f39738520542a0eb807","slug":"ankit-goyals-name-will-be-revealed-in-the-second-case-also-remand-will-be-taken-bareilly-news-c-4-bly1015-423137-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे मुकदमे में भी खुलेगा अंकित गोयल का नाम, ली जाएगी रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे मुकदमे में भी खुलेगा अंकित गोयल का नाम, ली जाएगी रिमांड
Wed, 19 Jun 2024 06:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के बाद चर्चा में आए बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अंकित गोयल को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अंकित ने जीएम दफ्तर फूंकने के बाद सीडीओ दफ्तर में भी आग लगाने की कोशिश की थी। बारादरी पुलिस ने तब अज्ञात में मामला दर्ज किया था। अब इसमें अंकित का नाम खोलकर उसका रिमांड लेने की तैयारी है।
अंकित गोयल ने निलंबन से नाराज होकर अपनी बैंक के जीएम कार्यालय को फूंक दिया था। घटना के बाद कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से अंकित फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अंकित ने जीएम दफ्तर के अलावा विकास भवन पहुंचकर सीडीओ के दफ्तर में भी आग लगाने की कोशिश की थी। तब सीडीओ के नाजिर की ओर से कार नंबर के आधार पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोपी की फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई थी। अब पहचान होने के बाद बारादरी पुलिस मुकदमे में उसका नाम खोल रही है। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस कोर्ट से अंकित का रिमांड लेने के लिए आवेदन करेगी ताकि उससे जरूरी पूछताछ की जा सके और घटना के पीछे का कारण पता लगाया जा सके। पुलिस इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।