फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anjumnon to prevent chaos in Kutubkhana

अंजुमनों को रोकने पर कुतुबखाना में बवाल

Fri, 25 Dec 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 25 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Anjumnon to prevent chaos in Kutubkhana
बरेली। जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान कई स्थानों पर विवाद होने पर माहौल गरमा गया। शहर में अंजुमनों को रोकने का विरोध करने पर कुतुबखाना चौराहे पर पुलिस ने सकलैनियों को लाठी फटकारकर खदेड़ दिया। उर्स में शामिल होने आए दूसरे प्रदेशों के जायरीन समेत दस लोग जख्मी हो गए। आईजी, डीआईजी, डीएम और एसएसपी समेत तमाम अफसर कोतवाली में घंटों जमे रहे।
विज्ञापन

 जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए अंजुमनों को कोहड़ापीर पर जमा होना था। शाम साढ़े पांच बजे किला से कई अंजुमनें कोहाड़ापीर के जुलूस में शामिल होने के लिए आ रही थी। इसके कुतुबखाना पर पहुंचते ही यहां खड़े तहफ्फुज तहरीक-ए-सुन्नियत के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में उन्हें रोककर कोहाड़ापीर की तरफ को मुड़ने का इशारा कर दिया। अंजुमनें जैसे ही कोहाड़ापीर की तरफ चलने लगीं इस दौरान कुतुबखाना चौराहे पर खड़े सकलैनी सिलसिले के लोगों ने अंजुमनों को मनिहारों की गली की तरफ से दरगाह शाह शराफत मियां की ओर भेजने की कोशिश की। इसी को लेकर टीटीएस और सक लैनी सिलसिले के लोगों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देख पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकार कर सकैलियों को वहां से हटा दिया। सूचना मिलने पर दरगाह शाह शराफत मियां के प्रबंधक मुमताज मियां, मुनीर सकलैनी, हमजा सकलैनी, आफताब हुसैन सकलैनी आदि के साथ कुतुबखाना पहुंच गए। उनकी पुलिस और प्रशासन के अफसरों से भी अंजुमनों को रोकने को लेकर नोकझोंक हुई। मुमताज मियां ने अफसरों पर 50 साल पुरानी परंपरा तुड़वाने के लिए लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के लाठियां चलाने से जिला महोबा के पनवाड़ी मोहम्मद नईम, मुंबई के गंवाड़ी के अब्दुल शेख, मुकीम मुछाड़ा, अब्दुल अजीज, जुबैर, अफजल सकलैनी, अबुजर रहमानी आदि कई लोग जख्मी हो गए। दरगाह आला हजरत के मुफ्ती सलीम ने बताया कि अंजुमन आशिकाने रजा, कंघी टोला, अंजुमन अल हिजाज, मलूकपुर, अंजुमन गुलामाने रजा, लाल मस्जिद के कई लोग सकलैनियों के मारपीट करने से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, सेंथल में जुलूस के दौरान युवक की पिटाई को लेकर बवाल होने पर बाजार बंद हो गया। नवाबगंज के रसूला तालिब गांव में जुलूस को लेकर विवाद होने पर दो समुदाय के लोगों की भिड़ंत से हंगामा हो गया। हाफिजगंज के हरहरपुर मठकली गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर जुलूस-ए-मोहम्मदी में मारपीट और पथराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस शांति पूर्वक निकला। रजवी-सकलैनी के विवाद से पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। दोनों ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।
-धर्मवीर यादव, एसएसपी      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed