Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animal remains found near Labhari outpost; case registered

Bareilly News: लभारी चौकी के पास मिले पशुओं के अवशेष, केस दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Animal remains found near Labhari outpost; case registered
ग्रामीणों ने पहुंचकर जताया आक्रोश, जांच के लिए दो टीमें गठित
विज्ञापन

मीरगंज। लभारी पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर एक खेत में पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हलचल रही। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच की और मामले के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं। हालांकि पुलिस ने मामले में शुक्रवार रात अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पशुओं के अवशेष मिलने की जानकारी के बाद सीओ मीरगंज अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। खेत मालिक मंगलसेन और गांव निवासी लोकमन ने सबसे पहले पशुओं के अवशेष पड़े होने की जानकारी दी थी। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेत मालिक ने उन्हें गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना दी थी। पुलिस चौकी के इतने नजदीक अवशेष मिलने से लोगों में नाराजगी है। उप पशु चिकित्सा अधिकारी कुलदीप अहलावत ने बताया कि मौके पर पशु की खाल और मांस नहीं मिला है। इसलिए अभी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि अवशेष किस पशु के हैं। नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मौके पर मिले अवशेष किसी जानवर के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले के खुलासे के लिए थाना पुलिस और सर्विलांस टीम समेत दो टीमें लगाई गई हैं। अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed