फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   animal remains found in gaushala, uproar

Bareilly News: गोशाला में मिले पशु अवशेष, हंगामा

Mon, 21 Aug 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
animal remains found in gaushala, uproar
रिछा। कचनारी गांव की गोशाला में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने को लेकर हंगामा हो गया। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अव्यवस्था का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि यहां गोवंशीय पशुओं की हत्या की जाती है। सूचना पर बीडीओ भी मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने जांच का
विज्ञापन

रविवार को गोशाला के बाहर एक गाय मृत पड़ी थी। इसकी सूचना गांव वालों ने विहिप और बजरंग दल से जुड़े लोगों को दी। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बाबूराम गंगवार कार्यकर्ताओं के साथ गोशाला पहुंचे। मृत गाय के कान पर टैग भी लगा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने बताया कि टैग पर लिखा नंबर गोशाला के रजिस्टर में दर्ज है। इससे पुष्ट होता है कि मृत गाय गोशाला की ही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जबरन गेट खुलवाकर अंदर दाखिल हुआ। वहां चारों ओर गोवंशीय पशुओं के अवशेष बिखरे थे। अंदर का नजारा देखकर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। गोशाला में पशुओं की हत्या करने का आरोप लगाकर वह धरने पर बैठ गए। बाबूराम गंगवार ने बताया कि गोशाला की देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है। उन्होंने गेट के पास ही मछली पालन के लिए तालाब खुदवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर बीडीओ आनंद विजय यादव के साथ एडीओ पंचायत हरवंश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार, कुंडरा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर पहुंच गए। बीडीओ ने बताया कि कुछ समय पहले गोशाला में पानी भरने के बाद उन्होंने यहां से गायों को निकलवा दिया। फिर से गाय यहां कब रखी गईं इसकी जानकारी नहीं हैं। बीडीओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता शांत हुए। मामले में ग्राम प्रधान ने अव्यवस्था की वजह से गायों की मौत की बात से इन्कार किया है।
62 से 41 रह गईं गायें
ग्रामीणों का कहना था कि गोशाला में पानी भरने के बाद यहां से 62 गाय निकाली गईं थी। अब यहां 41 गाय ही हैं। अन्य 21 गाय कहां गईं इसका कुछ पता नहीं है। खंड विकास अधिकारी ने जांच कराने का भरोसा दिया।

----
वर्जन:
सूचना पर मैं गोशाला गया था। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अव्यवस्था की वजह से गायों की मौत की बात कही है। मामले की जांच कराई जाएगी। - आनंद विजय यादव, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed