फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angry people created a ruckus at the fort power substation

कटौती से गुस्साए लोगों ने किला बिजली उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sun, 04 Jul 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Angry people created a ruckus at the fort power substation
हंगामे के दौरान बिजली कर्मियों ने बंद कर दिया चैनल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उपकेंद्र पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों से लोगों की हुई झड़प

विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान है। शुक्रवार की रात आंधी-पानी के बाद पूरे शहर में बिजली गुल हो गई थी। शनिवार को सुबह तक किला उपकेंद्र से जुड़े लीची बाग में बिजली नहीं आई। लोगों ने उपकें द्र पर फोन कर जानना चाहा तो कोई ठीक जवाब नहीं मिला। इस पर लोग इकट्ठे होकर उपकेंद्र पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

एक साथ कई लोगों के इकठ्ठा होने से बिजली कर्मियों ने जब हंगामा सुना तो उन्हाेंने अंदर से चैनल बंद कर लिया और ताला डाल दिया। लोग काफी देर तक हंगामा करते रहे। इसी बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर वहां से भगाया। बताया कि जा रहा है कि भीड़ में से कुछ लोगों ने चैनल पर पत्थर भी फेंके। उपखंड अधिकारी जसीम अख्तर ने बताया कि फाल्ट के चलते लीची बाग में बिजली नहीं आ रही थी तो इससे नाराज लोगों ने जिला उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर लोग मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed