Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   angry neighbors attacked the house after the gate was installed in front of the house in Bareilly

Bareilly News: मकान के सामने गेट लगाने से नाराज पड़ोसियों ने किया हमला, चार लोग घायल

Mon, 17 Nov 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Nov 2025 12:50 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर में मकान के सामने गेट लगाने पर दबंग पड़ोसियों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
angry neighbors attacked the house after the gate was installed in front of the house in Bareilly
घटना के दौरान गली में जुटे लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर में डेयरी संचालकों ने नगर निगम की गली को अपनी संपत्ति बताते हुए वहां लगा महापौर के नाम का शिलापट हटा दिया। पुलिस की जांच के बाद गली निवासी शख्स ने अपने मकान का गेट लगाया तो दबंगों ने हमला कर दिया। घटना में तीन लोगों का सिर फूट गया। दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। हमले की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।

विज्ञापन


कंजादासपुर निवासी नरोज खां ने अपना घर तुड़वाकर दोबारा बनवाया है। सप्ताहभर पहले उन्होंने एसपी सिटी मानुष पारीक को पत्र देकर बताया कि कुछ दूरी पर डेयरी चलाने वाले गम्मन अली व उसके भाइयों का इलाके में आतंक है। वे गली को अपनी संपत्ति बताते हैं। वह एक महीने से सड़क की ओर अपने मकान का गेट लगवाना चाहते हैं, लेकिन दबंग लगातार झगड़ा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में सनसनीखेज वारदात: साईं मंदिर के पुजारी की हत्या, चांदी के दो मुकुट लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


नरोज खां ने बताया कि गली में अब तक चार बार नगर निगम सड़क डलवा चुका है। गली के रहने वाले सभी लोग नगर निगम को टैक्स देते हैं, लेकिन खुद को गली मालिक बताने वालों ने वहां लगे शिलापट तक को उखाड़कर दूसरी जगह रख दिया है। 

Trending Videos

पुलिस की जांच में सामने आई हकीकत 
एसपी सिटी ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह से जांच की तो पता चला कि नरोज खां की बात सही है। इंस्पेक्टर ने खुद मुआयना किया। सार्वजनिक गली व निकास स्पष्ट होने पर नरोज खां से गेट लगाने के लिए कह दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष की महिलाओं ने उसे दो बार गिरा दिया। पुलिस की मौजूदगी में रविवार शाम गेट लगाया गया। 

तब मजदूरों के जाते ही दबंगों ने फावड़े से हमला कर दिया। इससे नरोज खां पक्ष के नावेद, हाशिम व रेहान गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ है, उसका भी परीक्षण कराया गया है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed