फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angry at his mother's scolding, a nine-year-old child left home

Bareilly News: मां की डांट से नाराज होकर नौ वर्षीय बच्चे ने छोड़ा घर

Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 25 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Angry at his mother's scolding, a nine-year-old child left home
फतेहगंज पूर्वी। बस्ती जनपद के गांव रुधौली निवासी नरेंद्र चौधरी के नौ वर्षीय बेटे आर्यन चौधरी ने मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ दिया। रोडवेज बस के परिचालक मनोज कुमार ने शक होने पर पूछताछ की तो पता चला कि बच्चा घर छोड़कर आया है। परिजनों से बातचीत करने के बाद परिचालक ने फतेहगंज पूर्वी में बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चे को मामा के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस के परिचालक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि वह बस लेकर बस्ती से दिल्ली जा रहे थे। बस में एक नौ वर्षीय बच्चा भी बैठा हुआ था। पहले तो उन्होंने टिकट बनना दिया। बच्चे से बात करने पर पता चला कि वह घर से नाराज होकर आया है। अकेले ही वह दिल्ली में रहने वाले पिता के पास जा रहा है। इसके बाद उन्होंने बच्चे से मोबाइल नंबर लेकर उसकी मां से बात की।
विज्ञापन

मां बबिता चौधरी ने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर बेटा गुल्लक तोड़कर उसमें रखे रुपये निकालकर घर से चला गया। उसकी गुमशुदगी भी बस्ती कोतवाली में दर्ज है। फतेहगंज पूर्वी पहुंचने पर परिचालक ने बच्चे को थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बस्ती पुलिस के साथ फतेहगंज पूर्वी पहुंचे बच्चे के मामा बन्ने लाल चौधरी ने बताया कि आर्यन के पिता दिल्ली के सदर मार्केट में दुकान चलाते हैं। नाराज होकर वह पिता के पास ही जा रहा था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बच्चे को मामा की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed