फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angered by the scolding, the young man went away, creating noise of drowning in the river.

Bareilly News: डांट से नाराज होकर चला गया युवक, मचा नदी में डूबने का शोर

Mon, 21 Oct 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Angered by the scolding, the young man went away, creating noise of drowning in the river.
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव धनेली का युवक पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया। परिजनों ने पूरी रात तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन दुनका-बिहारीपुर रोड पर बहगुल नदी में युवक के डूबने का शोर मचा। पुलिस ने युवक को बरामद कर हिदायत देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाही थाना क्षेत्र के गांव धनेली के 19 वर्षीय मुकेश कुमार अपने दोस्त करन के साथ शराब पी थी, जिससे उसके पिता लालमन मौर्य ने डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर मुकेश रात में ही अपना बैग लेकर कहीं चला गया। परिवार के लोगों ने उसे ढूढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह दुनका बिहारीपुर रोड पर बहगुल नदी पर बने पुल पर उसका बैग और पहने हुए कपड़े मिले। नदी में डूबने की आशंका के बीच पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच सूचना मिली कि वह अपने बहन के घर गांव बहादुरपुर में है। चौकी इंचार्ज दुनका सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बरामद का परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed