फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   anger family members protest over girl death in bareilly

UP: पश्चिम बंगाल में मिला अगवा बेटी का शव, बरेली में आक्रोश, एसएसपी कक्ष में घुसी ग्रामीणों की भीड़

Wed, 10 Jul 2024 02:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 02:35 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से अगवा 14 साल की किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को कलक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
anger family members protest over girl death in bareilly
परिजनों को हटाती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी की पश्चिम बंगाल में मौत के मामले में गांव के लोगों ने बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पहले दामोदर पार्क में उन्होंने कैंट पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाकर नारेबाजी की। वहां से सीओ प्रथम ने उन्हें मनाने की कोशिश की। वे नहीं माने और भीड़ कलक्ट्रेट पहुंच गई। वहां प्रदर्शन के दौरान एडीएम प्रशासन अपनी गाड़ी में बैठकर निकले तो भीड़ ने उन्हें रोक लिया। 

विज्ञापन


महिलाएं उनकी गाड़ी के आगे लेट गईं। यहां प्रदर्शन के बाद वह एसएसपी दफ्तर कूच कर गए। वहां पुलिस के तमाम रोकने के बाद भीड़ एसएसपी के कक्ष में घुस गई। वहां एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। उनसे हत्या व संबंधित धाराएं बढ़ाने की मांग की। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो भीड़ बाहर निकली। इससे पहले इन लोगों ने एसएसपी दफ्तर में भी प्रदर्शन किया। वहां भीड़ एसएसपी के कक्ष में घुस गई और जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन

ये था मामला
कैंट क्षेत्र की 14 साल की किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास मिला था। वह 27 जून से लापता थी और शक के आधार पर एक युवक व उसके परिवार के लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। अब आरोपी ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया है। उसने बताया कि वह और किशोरी बरेली से बंगाल के हावड़ा गए थे। वहां से लौटकर बरेली आते वक्त आत्महत्या के इरादे से दोनों ट्रेन से कूद गए। 

युवक बेहोश हो गया था। जब होश आया तो किशोरी उसे नहीं मिली। वह घबरा गया और यहां लौट आया। पुलिस के साथ हावड़ा जाकर परिवार के लोगों ने वहां शव का पोस्टमार्टम कराया और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया था। अब परिवार के लोग कैंट थाने में पहले से दर्ज अपहरण के मामले में पहले से दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तब्दील कराने परर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed