फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anganwadi worker shot her husband

Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पति को गोली से उड़ाया

Thu, 07 Mar 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker shot her husband
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार में मंगलवार रात 2:30 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तमंचे से गोली मारकर पति की हत्या कर दी। पति 18 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसका हिसाब मांग रहा था, तभी महिला ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद कर लिया। मृतक के पिता ने बहू और उसके बहनोई पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भुता थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी रामकृष्ण ने बताया कि उनका बेटा नरेंद्र कुमार सिंह (40) कुछ साल से मकान बनवाकर सरस्वती विहार में रह रहा था। उसकी पत्नी पूनम और दो बेटे भी साथ रहते थे। पूनम गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है, जबकि नरेंद्र एक साड़ी शोरूम पर एकाउंटेंट था।
विज्ञापन

पूनम अपने बहनोई पीलीभीत के ललौरीखेड़ा निवासी ओम प्रकाश के संपर्क में रहती थी। कार से चलती थी और ओम प्रकाश ने उसे तमंचा भी दे रखा था। उनके बेटे और बहू के बीच रुपये और ओम प्रकाश के दखल को लेकर अक्सर विवाद होता था। मंगलवार रात नरेंद्र ने उन्हें कॉल कर बताया कि पूनम ने 18 हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। वह रुपये नहीं दे रही है। बेटे ने यह भी बताया कि पूनम उसे जान से मारने के लिए तमंचा निकाल रही है। इसके बाद कॉल कट गई।दोबारा कॉल की तो रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाली दूसरे बेटे की बहू ने उन्हें कॉल करके बताया कि पूनम ने गोली मारकर नरेंद्र की हत्या कर दी है। वह वहां पहुंचे तो बेटे का शव पड़ा था। पौत्र निशांत (17) ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर वह दूसरे कमरे से इधर आया तो देखा कि पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। पास में मां पूनम बैठी थी। उसने बहाना बनाया कि तेरे पिता गिर गए हैं। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तो पुलिस आई।

---
महिला ने पूछताछ में बताया कि पति तमंचा लेकर उसे डरा रहा था। खुद को बचाने की कोशिश में उससे ट्रिगर दब गया। पूनम व उसके बहनोई पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। - अमित पांडेय, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed