{"_id":"60b9022ce23a1c28e4481955","slug":"anganwadi-worker-attempts-self-immolation-in-pilibhit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर किया आत्मदाह का प्रयास, नायब तहसीलदार ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर किया आत्मदाह का प्रयास, नायब तहसीलदार ने रोका
Thu, 03 Jun 2021 09:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Jun 2021 09:54 PM IST
सार
बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी माया देवी आंगनबाड़ी वर्कर है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह तहसील परिसर पहुंचीं। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां पहुंचते ही माया देवी ने बोतल में भरा पेट्रोल अपने कपड़ों पर उड़ेल लिया। आंगनबाड़ी वर्कर अपने कपड़ों में आग लगा पाती इससे पहले नायब तहसीलदार ने उसके हाथ से माचिस छीन ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर में विभागीय उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने तहसील परिसर में पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जानकारी लगते ही कोर्ट में मौजूद नायब तहसीलदार ने आग लगाने से पहले की माचिस छीन ली।
घटना की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को दी गई है। बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी माया देवी आंगनबाड़ी वर्कर है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह तहसील परिसर पहुंचीं। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां पहुंचते ही माया देवी ने बोतल में भरा पेट्रोल अपने कपड़ों पर उड़ेल लिया। यह देख वहां आसपास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। इसकी जानकारी लगने पर कार्यालय में मौजूद नायब तहसीलदार एपी राय दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर अपने कपड़ों में आग लगा पाती इससे पहले नायब तहसीलदार ने उसके हाथ से माचिस छीन ली। उसे समझाकर अपने कार्यालय में ले गए। इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमल सिंहं मौके पर जा पहुंचे। नायब तहसीलदार के पूछने पर माया देवी से आत्मदाह करने की वजह विभागीय उत्पीड़न बताया।

माया देवी ने विभागीय अधिकारियों पर पोषाहार कम देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पोषाहार कम मिलने पर उन्हें ग्रामीण जलील करते हैं। इस पर नायब तहसीलदार ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार को मामले का निस्तारण करने को कहा।
उन्होंने एसडीएम राकेश गुप्ता और तहसीलदार ध्रुव नारायण को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने परिजन को बुलाकर माया देवी के कपड़े बदलवाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर की शिकायत पर पूरनपुर सीडीपीओ से जांच कराई गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। आंगनबाड़ी वर्कर ने अनावश्यक दबाव बनाने के लिए यह सब किया है।