फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anganwadi climbed the water tank Carykrtrian

पानी की टंकी पर चढ़ गई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां

Sat, 01 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 01 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi climbed the water tank Carykrtrian
अाआंगनबाउ़ी वकऱ्र्कर
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 15 दिन से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उग्र हो गईं।  कार्यकर्त्रियां कचहरी परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस ने पहले तो उन्हें टंकी से नीचे उतारा। महिला पुलिस के धमकाने से पुष्पा आर्या बेहोश हो गईं। आरोप है कि महिला पुलिस उनको पीटतेे हुए कोतवाली ले गई। तबसे उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। कार्यकर्त्र्यों ने आज से  पुलिस के इस रवैये के खिलाफ आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन और आंगनबाड़ी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ी कार्यकर्त्रियां मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 15 दिन से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में  प्रदर्शन कर रही हैं। शुक्रवार को  बड़ी संख्या में इस गुट की कार्यकर्त्रियां कचहरी परिसर पहुंच कर हंगामा करने लगीं। ममता मौर्य, रानी गंगवार, शशि बाला, पुष्पा आर्या आदि कार्यकर्त्रियां सहयोगी राजेंद्र के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गईं और आत्महत्या की धमकी देने लगीं। सुबह 11 से एक बजे से तक कार्यकत्रियों का हाईवोल्टेज ड्रामा चला।  महिला पुलिस ने पहले टंकी पर चढ़ी कार्यकर्त्रियों को चेतावनी दी। पुलिस के डांटने पर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष पुष्पा आर्या बेहोश हो गईं। महिला पुलिस उनका मोबाइल कब्जे में लेकर थाने ले गई। बाकी कार्यकर्त्रियों को भी डंडे के जोर से तितर बितर कर दिया गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में महारानी, रीता सोनी, रजनी, रानी गंगवार, पूनम रस्तोगी आदि शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed