फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aneja applied for license transfer trying to sell twice

दो बार बेचने की फिराक में अनेजा ने लाइसेंस ट्रांसफर को किया आवेदन

Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aneja applied for license transfer trying to sell twice
Aneja applied for license transfer trying to sell twice
बरेली। टपरी डिस्टिलरी में सौ करोड़ की टैक्स चोरी में फंसा शराब कारोबारी प्रणय अनेजा अपने शराब बार का कारोबार बेचने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि शहर के कास्मेटिक, किराना, साड़ी और हौजरी के चार कारोबियों से उसके दो बार का सौदा भी हो चुका है और उनका लाइसेंस ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर की टपरी डिस्टलरी में पिछले साल फरवरी में एसटीएफ ने छापा मारकर एक ही गेट पास और बिल्टी पर शराब के दो ट्रक निकाले जाने का मामला पकड़ा था। उन्नाव, कानपुर, बदायूं, संभल और बदायूं के ठेकेदारों की मिलीभगत से चल रहे इसे खेल के जरिये सरकार को साल भर में करीब सौ करोड़ रुपये के टैक्स का चूना लगा दिया। मामला पकड़ में आने के बाद इसकी जांच एसआईटी लखनऊ को दे दी गई।
विज्ञापन

टपरी डिस्टिलरी से निकला शराब का ऐसा ही एक ट्रक बारादरी के हरूनगला में पकड़ा गया। इस पूरे मामले में टपरी डिस्टिलरी का मालिक प्रणय अनेजा, शराब ठेकेदार मनोज जायसवाल, उसका पार्टनर और उन्नाव के गोदाम का मालिक अजय जायसवाल, टपरी का पीआरओ पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का साला अश्वनी उपाध्याय और आबकारी विभाग के अफसरों-कर्मचारियों समेत 16 लोगों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed