{"_id":"6206c3ddd0981009886ff24f","slug":"aneja-applied-for-license-transfer-trying-to-sell-twice-bareilly-news-bly4752144122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार बेचने की फिराक में अनेजा ने लाइसेंस ट्रांसफर को किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार बेचने की फिराक में अनेजा ने लाइसेंस ट्रांसफर को किया आवेदन
विज्ञापन
Aneja applied for license transfer trying to sell twice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टपरी डिस्टिलरी में सौ करोड़ की टैक्स चोरी में फंसा शराब कारोबारी प्रणय अनेजा अपने शराब बार का कारोबार बेचने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि शहर के कास्मेटिक, किराना, साड़ी और हौजरी के चार कारोबियों से उसके दो बार का सौदा भी हो चुका है और उनका लाइसेंस ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया चल रही है।
सहारनपुर की टपरी डिस्टलरी में पिछले साल फरवरी में एसटीएफ ने छापा मारकर एक ही गेट पास और बिल्टी पर शराब के दो ट्रक निकाले जाने का मामला पकड़ा था। उन्नाव, कानपुर, बदायूं, संभल और बदायूं के ठेकेदारों की मिलीभगत से चल रहे इसे खेल के जरिये सरकार को साल भर में करीब सौ करोड़ रुपये के टैक्स का चूना लगा दिया। मामला पकड़ में आने के बाद इसकी जांच एसआईटी लखनऊ को दे दी गई।
टपरी डिस्टिलरी से निकला शराब का ऐसा ही एक ट्रक बारादरी के हरूनगला में पकड़ा गया। इस पूरे मामले में टपरी डिस्टिलरी का मालिक प्रणय अनेजा, शराब ठेकेदार मनोज जायसवाल, उसका पार्टनर और उन्नाव के गोदाम का मालिक अजय जायसवाल, टपरी का पीआरओ पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का साला अश्वनी उपाध्याय और आबकारी विभाग के अफसरों-कर्मचारियों समेत 16 लोगों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।