{"_id":"665e6389a1742a93b9004968","slug":"an-outsider-youth-was-caught-trying-to-drag-a-girl-student-out-of-a-car-in-ru-bareilly-news-c-4-bly1015-413923-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि में छात्रा को कार से खींचने की कोशिश, पकड़ा गया बाहरी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि में छात्रा को कार से खींचने की कोशिश, पकड़ा गया बाहरी युवक
Tue, 04 Jun 2024 06:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मुख्य नियंता कार्यालय के सामने कार से सहपाठी के साथ घर जा रही छात्रा को बाहरी युवक ने खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर सहपाठी के साथ अभद्रता करने लगा। शोर- शराबा होने पर मौके पर पहुंचे मुख्य नियंता ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
व्यवसाय प्रबंधन विभाग की छात्रा दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर प्रथम सेमेस्टर के प्रोजेक्ट व प्रबंधन विषय की परीक्षा देकर सहपाठी की कार से विश्वविद्यालय की मुख्य द्वार की तरफ जा रही थी। मुख्य नियंता कार्यालय के सामने दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने छात्रों को कार से खींचने की कोशिश की। इसके बाद युवकों ने बाइक को कार के आगे लगा दिया। विरोध करने पर सहपाठी छात्र के साथ अभद्रता की।
हंगामा होता देख यहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना मुख्य नियंता को दी। इस पर मुख्य नियंता प्रो. एके सिंह, प्रो. यतेंद्र कुमार, डॉ. अमित सिंह व सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा मौके पर पहुंच गए। ये देख दो युवक प्रवेश द्वार संख्या दो और तीन से बाहर निकल गए जबकि एक युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पिता को बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रोफेसरों ने जब घटनास्थल पर जाकर युवक से पूछताछ की तो वह अपने पिता की राजनीतिक पकड़ के बारे में बताकर धमकाने लगा। उसने बताया कि पिता तिलहर में नेता हैं और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
परिसर में नहीं होती चेकिंग
विश्वविद्यालय परिसर में बाहर से आने वाले दो और चार पहिया वाहनों की चेकिंग नहीं की जाती है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग पीलीभीत बाइपास से डोहरा रोड तक जाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर का इस्तेमाल करते हैं। बाहरी लोग बेरोकटोक वाहनों को विभाग तक ले जाते हैं।
वर्जन...
विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा को तंग करते हुए बाहरी युवक को पकड़ा गया है। उसके दो साथी मौके से भाग गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। - प्रो. एके सिंह, मुख्य नियंता, रुहेलखंड विश्वविद्यालय