{"_id":"68f0119086a2f2ab9d02fdfe","slug":"an-old-man-standing-at-the-door-of-his-house-was-attacked-by-a-bull-and-died-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2919-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर के दरवाजे पर खड़े वृद्ध पर सांड़ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर के दरवाजे पर खड़े वृद्ध पर सांड़ ने किया हमला, मौत
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की है
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव अगरास में अपने घर के दरवाजे पर खड़े वृद्ध पर बुधवार शाम अचानक एक सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की मांग की है।
मूलत: थाना भोजीपुरा के गांव कमुआ निवासी रामकिशोर (65) पिछले काफी समय से स्थानीय थाना के गांव अगरास अपनी ससुराल में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी ऊषा गंगवार गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब 4:30 बजे घर के दरवाजे पर रामकिशोर खड़े थे। तभी सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे उसका सींग उनके पेट में चला गया। इससे रामकिशोर गंभीर घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने सांड़ को भगाकर रामकिशोर को अस्पताल ले गए। वहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रामकिशोर के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। संवाद
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और कानूनगो के समक्ष ग्रामीणों ने छुट्टा घूम रहे पशुओं को गोशाला नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जताई। हालांकि इस पर नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया है।