देवर बना हैवान: नौ माह की गर्भवती भाभी से संबंध बनाने का किया प्रयास, विरोध में पेट पर मारी लात, पुलिस ने भी की ज्यादती
बरेली के फरीदपुर इलाके में एक देवर ने नौ माह की गर्भवती भाभी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसने गर्भवती के पेट पर लात मार दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी के साथ पीड़िता के पति को भी उठा ले गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में गर्भवती भाभी के साथ मारपीट के आरोपी देवर के बजाय फरीदपुर पुलिस ने पीड़िता के पति का ही शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस की ज्यादती के खिलाफ सोमवार देर शाम पीड़ित युवक अपनी गर्भवती पत्नी के साथ एडीजी कार्यालय पहुंचा। एडीजी ने फरीदपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
फरीदपुर इलाके में रहने वाले युवक के मुताबिक 15 जून को उसके भाई ने उसकी नौ माह की गर्भवती पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसने उसकी पत्नी के पेट पर लात मार दी। उसकी मां ने किसी तरह उसके आगे हाथ-पैर जोड़कर उसकी पत्नी को बचाया। युवक जब घर लौटा तो पत्नी को दर्द में तड़पता हुआ पाया। जिस पर उसने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी तो पुलिस उसके भाई के साथ उसे भी थाने ले गई।
पीड़ित का आरोप है कि भाई पर कार्रवाई करने के बजाय दरोगा ने गाली-गलौज कर उसे ही हवालात में डाल दिया और अगले दिन शांति भंग करने के आरोप मे चालान कर दिया। दरोगा देवेंद्र कुमार ने उससे काफी बदसलूकी भी की। सोमवार देर शाम पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर एडीजी से मिलने शहर पहुंचा लेकिन देर हो जाने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई तो वह कार्यालय के बाहर ही फुटपाथ पर बैठ गया। बाद में महिला थाने की पुलिस आकर दोनों को महिला थाने ले गई। मामले को लेकर एडीजी राजकुमार ने फरीदपुर पुलिस को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए है।
पहले भी आरोपी को बचाता रहा है दरोगा
पीड़ित युवक का कहना है कि 25 दिसंबर 2020 को उसके भाई ने उस पर जानलेवा हमला किया था। इसकी उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दरोगा देवेंद्र ने धारा 307 हटाकर चार्जशीट लगाई तो उसने आईजी से शिकायत की। इसी बात से दरोगा उससे खफा है।