फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An atmosphere of tension was created after pieces of meat and skin were found in temple

Bareilly: मंदिर परिसर में मिले मांस के टुकड़े, पूरे गांव में तनाव; फिर पुलिस ने तुरंत किया ये काम

Wed, 05 Jul 2023 06:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 06:17 PM IST
सार

हाफिजगंज इलाके में बने एक मंदिर में मांस और खाल की टुकड़े मिलने से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंची। माहौल को देखते हुए पीएसी तैनात की गई।

विज्ञापन
An atmosphere of tension was created after pieces of meat and skin were found in temple
मंदिर के पास मिले मांस के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। गांव सनेकपुर के शिव मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों ने मांस और खाल के टुकड़े फेंक दिए। बुधवार सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े पड़े देखे तो गुस्से में आ गए। ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा और सीओ चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मंदिर परिसर में पड़े टुकड़ों को हटवाकर मंदिर परिसर की धुलाई कराई गई। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

मंदिर परिसर में पड़े थे मांस के टुकड़े
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजगंज के गांव सनेकपुर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला में प्राचीन शिव मंदिर है। मंगलवार की रात को मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों ने मांस के टुकड़ों को जगह- जगह पर फेंक दिया। प्रात: गांव के लोग पूजा अर्चना करने जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर परिसर में मांस के टुकड़ों को देख गामीण आक्रोशित हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की
मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी चेतराम वर्मा, सीओ चमन सिह चावड़ा भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की बारीकी से जांचकर मांस के टुकड़ों को उठवाकर फेंकवाया तथा मंदिर परिसर को साफ करवाया। साथ ही ग्रामीणों से शांति बनाये रखने की अपील की। बता दें कि एक वर्ष पूर्व भी इसी गांव में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर मंदिर में आग लगा दी थी, तब भी गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने को छह माह तक पीएससी तैनात रहा थी।

थाना प्रभारी चेतराम वर्मा ने बताया कि घटना के संबध में गांव के किसी व्यक्ति से तहरीर नहीं मिली है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। खुराफात करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। अगर गांव का व्यक्ति तहरीर नहीं देता है, तो पुलिस अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed