फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An amount of Rs 2 lakh 48 thousand was withdrawn from the account by changing the debit card.

Bareilly News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाली दो लाख 48 हजार की राशि

Mon, 18 Nov 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 2 lakh 48 thousand was withdrawn from the account by changing the debit card.
हाफिजगंज। एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने एक युवक के खाते से दो लाख 48 हजार रुपये की रकम हड़प ली। युवक ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आसपुर हसन अली निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। सुबह करीब 9:00 बजे कस्बा रिठौरा में एसबीआई एटीएम पर रुपये निकालने गया। तभी एक व्यक्ति आ गया और कहने लगा कि उसे भी रुपये निकालना है। युवक का डेबिट कार्ड मशीन से निकलने से पहले ही एटीएम कक्ष में दो अन्य व्यक्ति भी आ गए और उसका कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद हाईवे पर खड़ी कार से तीनों व्यक्ति फरार हो गए। युवक ने दोबारा एटीएम पर जाकर अपना बैलेंस चेक करना चाहा तो एटीएम ब्लॉक दिखा रहा था, जबकि उससे पहले हजार रुपये निकाले थे। उसके बाद उसे एहसास हुआ कि कार्ड बदल लिया गया है।
विज्ञापन

कुछ देर बाद 99,880 रुपये निकालने का मैसेज आ गया। युवक दौड़ता हुआ चौकी रिठौरा पहुंचा, लेकिन तब तक अज्ञात लोग उसके खाते से दो लाख 48 हजार की रकम निकल चुके थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि डेबिट कार्ड बदलने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, जांच कराई जा रही है, जो तत्व सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed