फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An alleged woman lawyer tried to commit suicide in SSP office Bareilly

Bareilly News: एसएसपी दफ्तर के बाहर कथित महिला वकील ने की आत्मदाह की कोशिश, मचा हड़कंप

Fri, 06 Sep 2024 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2024 02:34 PM IST
सार

मीरगंज क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द निवासी महिला ने प्रधान पर दबंगई करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। उसने अपने ऊपर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग की। 

विज्ञापन
An alleged woman lawyer tried to commit suicide in SSP office Bareilly
महिला से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एसएसपी दफ्तर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद को अधिवक्ता बताने वाली महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। यहां तैनात फायर ब्रिगेड की टीम ने महिला को पकड़ा। उसे महिला थाने ले जाकर पूछताछ की गई। उसने अपने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए और अपने व परिवार के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। महिला पर बरेली, रामपुर व मुरादाबाद जिले में सात मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द की निवासी शाबीन बी वकील की ड्रेस में शुक्रवार दोपहर एसएसपी दफ्तर पहुंची। वहां उसने कपड़ों में छिपाकर लाई सफेद केन निकाली और उसमें भरा डीजल अपने ऊपर डालने लगी। उसे ऐसा करते देख फायर टीम की ओर से यहां तैनात किए गए फायरमैन रंजीत कुमार व सुशील कुमार ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन

प्रधान पर लगाया यह आरोप 
स्टाफ ने उसे अंदर लाकर बैठाया तो वह चीख चीखकर अपनी जान देने की बात कहने लगी। कह रही थी कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी उसकी नहीं सुनी जा रही है। यहां मौजूद एसपी साउथ मानुष पारीक ने उससे बात की। उसने बताया कि गांव के प्रधान व उनके परिवार के लोग दबंगई दिखाते हैं। उससे व उनकी छोटी बहनों से राह चलते अभद्रता करते हैं। 

उन लोगों के खिलाफ कई मुकदमे लिखवा दिए हैं। वह चाहती हैं कि मुकदमे खत्म किए जाएं वरना इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए। एसपी साउथ ने महिला थाने ले जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से जानकारी कराई तो महिला का वकील के रूप में पंजीकरण ही नहीं मिला। एसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ मीरगंज में तीन, रामपुर व मुरादाबाद समेत सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सच्चाई पता कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला के खिलाफ मीरगंज में तीन, रामपुर व मुरादाबाद जिलों के थानों में करीब सात मुकदमों की जानकारी मिली है। उसने जो शिकायत की है उस मामले में भी सच्चाई पता कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महिला के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed