{"_id":"64a23174752852e77508e4da","slug":"amla-painter-has-karachi-connection-nia-raids-ghazwa-e-hind-radical-module-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIA Raid: आंवला के पेंटर का कराची कनेक्शन, पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर आया था ये मैसेज, छापे के दौरान क्या कुछ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Raid: आंवला के पेंटर का कराची कनेक्शन, पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर आया था ये मैसेज, छापे के दौरान क्या कुछ..
Mon, 03 Jul 2023 04:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:33 PM IST
सार
''गजवा-ए-हिंद'' कट्टरपंथी मॉड्यूल मामले में एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारा। आंवला के युवक तौहीद का पाकिस्तान के कराची से कनेक्शन सामने आया है। पांच घंटे गहन पूछताछ के बाद तौहीद को छोड़ दिया। टीम मोबाइल फोन और दस्तावेज ले गई।
विज्ञापन
एनआईए ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी युवक तौहीद का पाकिस्तान के शहर कराची से कनेक्शन सामने आया है। ''गजवा-ए-हिंद'' कट्टरपंथी मॉड्यूल मामले में रविवार सुबह एनआईए लखनऊ मुख्यालय की टीम ने उसके घर पर छापा मारा। पांच घंटे पूछताछ के बाद टीम ने उसे छोड़ दिया।
पक्का कटरा ग्वालटोली वाली गली निवासी तौहीद पेशे से पेंटर है। रविवार सुबह 5:30 बजे लखनऊ एनआईए की टीम ने उसके घर दबिश दी। टीम ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को सूचना देकर आंवला थाना पुलिस को भी बुला लिया। टीम के चार अधिकारियों ने पांच घंटे तक तौहीद से पूछताछ की और उसके घर की तलाशी ली।
ये भी पढ़ें- UP News: आधी रात घर के दूसरे कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, आहट होने पर जागा पति; मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन
टीम 10:30 बजे यहां से चली गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद तौहीद को छोड़ दिया गया। हालांकि टीम उसका मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज साथ ले गई। बताया जा रहा है कि तौहीद एक बार दुबई भी गया था।
पांच साल से वह कराची के युवक के संपर्क में था। हाल ही में पाकिस्तानी युवक ने उसे व्हाट्सएप पर ईद की मुबारकबाद का मैसेज व वीडियो भी डाला था। सूत्र बताते हैं कि ''गजवा-ए-हिंद'' कट्टरपंथी मॉड्यूल को लेकर जांच में जुटी एनआईए की टीम काफी समय से इंटरनेट पर तौहीद की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

एनआईए की कार्रवाई के दौरान गली में काफी भीड़ लग गई। तब स्थानीय पुलिस ने व्यवस्था बनाई और लोगों को हटा दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एनआईए ने कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस केवल सुरक्षा के लिए साथ रही।
एनआईए अपनी कार्रवाई गोपनीय तौर पर करती है। स्थानीय पुलिस को सुरक्षा के लिहाज से ही बुलाती है। विशेष एजेसी की जांच के अपने तौर तरीक हैं, जिन्हें उसके अधिकारी अपनाते हैं। आंवला में छापे के मामले में भी एजेंसी की जांच से पुलिस का वास्ता नहीं रहा होगा। बरेली जिले समेत पूरी रेंज में पुलिस अपने स्तर से सुरक्षा संरक्षा संबंधी काम कर रही है। संबंधित एजेंसियां जब जिस तह का सहयोग चाहेंगी, वह दिया जाएगा। -डॉ. राकेश कुमार सिंह, आईजी रेंज
छह सदस्यीय टीम ने चौतरफा दागे सवाल
एनआईए की टीम में छह सदस्य थे। चार ने तौहीद को कमरे में बैठाकर ताबड़तोड़ सवाल दागे। दो सदस्य बाहर आते जाते रहे। थाने की महिला पुलिसकर्मी को भी साथ में रखा। खाने-पीने का सामान साथ लाए थे टीम तौहीद के घर पहुंची तो उनके साथ नाश्ता और पानी भी था। उन्होंने तौहीद के घर से कोई चीज नहीं ली। बताते हैं कि लौटते वक्त रामनगर रोड के एक रेस्टोरेंट पर रुककर भोजन किया।

रसोई के डिब्बे खोलकर देखे, कपड़ों की जेबें भीं
टीम के पास कोई पुख्ता सूचना ही रही होगी जो तौहीद के घर में रसोई के डिब्बे भी खोलकर देखे गए। परिवार के सदस्यों व महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में अलमारी व बक्से खुलवाकर भी तलाशी ली गई। टीम ने कोट व शर्ट की जेबें तक खुलवाकर देखीं। खासतौर से तौहीद के कपड़े और सामान की जांच की गई।

तौहीद की मां हुईं बेहोश, घर बुलाया डॉक्टर
पूछताछ शुरू होते ही तौहीद की मां बेहोश हो गईं। तब टीम ने एक पड़ोसी की मदद से तुरंत डॉक्टर बुलवाया और उनका उपचार कराया। चेकअप के बाद दवा दी गई तो होश आया।

पड़ोसियों के घर में वक्त गुजारना पड़ा
तौहीद की चार बहनें इसी मोहल्ले में ब्याही हैं। वे भी अपने पतियों के साथ घर आ गईं। तौहीद का बड़ा भाई परिवार के साथ वजीरगंज बस स्टैंड के पास रहता है। वह भी आ गया। कार्रवाई के दौरान सभी को पड़ोसियों के घर में वक्त गुजारना पड़ा।

तौहीद से पूछे इस तरह के मिलते जुलते सवाल
पढ़ाई-लिखाई कहां तक हुई। शौक क्या हैं। पुताई का काम कब शुरू किया। पाकिस्तानी दोस्त के संपर्क में कैसे आए। कब से बात हो रही। दोस्त किस तरह के मेसेज भेजता था। किन मुद्दों पर ज्यादा बात होती थी। देश और प्रदेश की मौजूदा स्थिति व शासकीय कामकाज को लेकर क्या सोचते हो। क्या सही और क्या गलत लगता है।

जाति व धर्म के मुद्दों व देश के मौजूदा हालातों पर क्या कहना है। दुबई में दो महीनों के उसके रुकने के दौरान क्या क्या किया। किससे मिले। कहां कहां घूमे। खर्च के पैसे कहां से आते थे। पाकिस्तानी दोस्त उसे अपने देश के बारे में क्या जानकारी देता था। पाकिस्तान की किसी महिला से भी संपर्क है।