{"_id":"66f6d90c6ba511f44f099c19","slug":"amla-inspector-removed-due-to-displeasure-of-traders-bareilly-news-c-4-bly1015-490363-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ हत्याकांड : व्यापारियों की नाराजगी पर आंवला इंस्पेक्टर को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ हत्याकांड : व्यापारियों की नाराजगी पर आंवला इंस्पेक्टर को हटाया
विज्ञापन
बरेली। सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल की हत्या के बाद व्यापारियों के विरोध को देखते हुए आंवला इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को एसएसपी ने बृहस्पतिवार रात हटा दिया। उन्हें मीरगंज इंस्पेक्टर बनाया गया है। मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह अब आंवला कोतवाल की जिम्मेदारी देखेंगे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा से आंवला इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच कराई थी। प्रारंभिक तौर पर स्थानीय स्तर की खींचतान सामने आई। तब एसएसपी ने सिद्धार्थ को वहां से हटाकर मीरगंज कोतवाल बना दिया, जबकि लंबे समय से मीरगंज कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह को आंवला कोतवाल बना दिया। अब घटना का खुलासा एसएसपी की प्राथमिकता है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही मौके पर आने-जाने वाले मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कई ऐसी फुटेज मिली हैं जिनसे आरोपी चिह्नित किए जा सकते हैं। हालांकि कुछ में चेहरे धुंधले और अस्पष्ट हैं। हुलिए और कद काठी के आधार पर दबिश देकर आसपास के शातिरों की धरपकड़ शुरू की है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले आधी रात में चोरी करने आए बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़ने से रोकने पर सराफ श्रीकांत पाटिल को गोली मार दी थी। मंगलवार रात बरेली के निजी अस्पताल में पाटिल का निधन हो गया था। पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाकर व्यापारियों ने हंगामा किया था। मंत्री व एसएसपी से भी इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर को हटाने की मांग की थी।