{"_id":"61ccc1284afdb8511853bb25","slug":"amit-shah-s-roadshow-can-be-seen-live-on-youtube-link-will-be-shared-today-bareilly-news-bly4708169115","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा अमित शाह का रोड शो, आज शेयर होगा लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा अमित शाह का रोड शो, आज शेयर होगा लिंक
विज्ञापन
रोड शो के लिए ब्रीफ्रिंग करते एसपी सिटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुमका चौराहे से शुरू होगा रोड शो, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी होंगे शामिल
पटेल चौक पर होगा समापन, रोड शो के रूट पर लगेंगी 16 एलईडी स्क्रीन, आठ पटेल चौक पर लगेंगी
बरेली। 30 दिसंबर की शाम भाजपा की जन विश्वास यात्रा बरेली पहुंचेगी। 31 दिसंबर को शाम चार बजे से झुमका चौराहे से पटेल चौक तक गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करेंगे। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल होंगे। भाजपा रोड शो का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण करेगी। बृहस्पतिवार को इसका लिंक कार्यकर्ताओं में शेयर कर दिया जाएगा। रोड शो के रूट पर कुल 16 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।
गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो को भव्य बनाने के लिए भाजपा की टीमें कई दिनों से जुटी हुई हैं। सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। रोड शो के लाइव प्रसारण की पूरी तैयारी कर ली गई है। झुमका चौराहे से शाम चार बजे रोड शो शुरू होगा। यहां से परसाखेड़ा, सीबीगंज, मथुरापुर, सीबीगंज बाईपास से तिलक इंटर कॉलेज होते हुए अमित शाह शहर में प्रवेश करेंगे। यहां से साहूकारा बाजार, कुतुबखाना, घंटाघर, जिला अस्पताल रोड, नावल्टी चौराहा होते हुए पटेल चौक पहुंचेंगे। पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेेंगे। इसके बाद यहीं सभा को संबोधित करेंगे।
पटेल चौक पर आठ बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसके अलावा रोड शो को कवर करने के लिए दस फोटोग्राफरों की टीम लगाई गई है। दो फोटोग्राफर अमित शाह से आठ फुट की दूरी पर रहेंगे जो पूरे रोड शो के दौरान उनकी और उनके आसपास की फोटो लेंगे। बाकी फोटोग्राफर रोड शो में उमड़ी भीड़ और अन्य गतिविधियों को कवर करेंगे।
विज्ञापन
भीड़ दिखाने पर जोर
रोड शो का लाइव प्रसारण होगा। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि सबसे अधिक फोकस रोड शो में आने वाली भीड़ पर होना चाहिए। इसके अलावा अमित शाह का स्वागत करने वाले लोगों और मुस्कराते हुए जिंदाबाद के नारे लगाने वाले उत्साही लोगों पर फोकस कर लाइव टेलिकास्ट होगा।
रोड शो में मथुरा के शहनाई वादक रहेंगे साथ, चंदौसी के कलाकार करेंगे भस्म आरती
बरेली। रोड शो में मथुरा के शहनाई वादकों की धुनें सुनाई देंगी। चंदौसी के कलाकारों की टीम भस्म आरती, गणेश वंदना और राधा-कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति देगी। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि रोड शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। एलईडी स्क्रीन लगाने के पीछे पार्टी का मकसद है कि एक जगह भीड़ जमा न हो और कोविड नियमों का पालन हो सके। यूट्यूब पर रोड शो लाइव रहेगा। विशेष कार्यक्रम भगवान शिव की भस्म आरती का होगा। इसमें कलाकार एक से डेढ़ क्विंटल भस्म का इस्तेमाल करेंगे। कालीबाड़ी पर विधायक आवास के सामने स्वागत के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। यहां लाइटिंग की शानदार व्यवस्था की जा रही है।
रोड शो के स्वागत को तैयार कार्यकर्ता और शहर
बरेली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने बुधवार को शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्हाेंने कहा कि रोड शो की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। रोड शो के स्वागत को शहर और कार्यकर्ता तैयार हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अमित शाह पहली बार बरेली आ रहे हैं तो हम इस रोड शो को भव्य बना देेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जन विश्वास यात्रा झुमका चौराहे पर पहुंचेगी। इस दौरान शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, अभय चौहान, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर मौजूद रहे।