फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amidst the rapid announcement of special trains, 28 regular trains via Bareilly have been cancelled

Bareilly News: विशेष ट्रेनों की धड़ाधड़ घोषणा के बीच वाया बरेली 28 नियमित गाड़ियां निरस्त

Sat, 13 Sep 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Amidst the rapid announcement of special trains, 28 regular trains via Bareilly have been cancelled
बरेली। एक ओर रेलवे बरेली होते हुए विशेष ट्रेनों की धड़ाधड़ घोषणा कर रहा है, दूसरी ओर लंबी दूरी की 28 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ये नियमित गाड़ियां 21 से 28 सितंबर तक निरस्त रहेंगी। हालांकि, इस दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन होता रहेगा।
विज्ञापन

28 नियमित ट्रेनें निरस्त होने के कारण कन्फर्म टिकट न मिलने की दशा में यात्रियों को ज्यादा किराया देकर विशेष गाड़ियों में यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। रेलवे अब तक बरेली होते हुए लंंबी दूरी की अप-डाउन 23 जोड़ी यानी 46 विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर चुका है।
विज्ञापन

इन गाड़ियों का संचालन सितंबर मध्य से शुरू हो जाएगा। नियमित के मुकाबले विशेष ट्रेनों के किराये में दोगुना तक अंतर है। नियमित गाड़ियों में बरेली-लखनऊ के बीच स्लीपर श्रेणी में किराया 180 से 200 रुपये है, जबकि विशेष का किराया 390 से 400 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी द्वितीय श्रेणी में राजधानी को छोड़कर नियमित का किराया 515 और विशेष का 1060 रुपये है। इसी दूरी के लिए एसी तृतीय श्रेणी में नियमित ट्रेन में किराया 720 और विशेष में 1455 रुपये है। विशेष गाड़ियों में किराया तो नियमित के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यह फिसड्डी होने के साथ-साथ लेटलतीफी का शिकार भी रहती हैं।

नई रेल लाइनों का हवाला देकर निरस्त कीं नियमित गाड़ियां ः नियमित गाड़ियों को गोरखपुर जंक्शन-डोमिनगढ़ के बीच चार किमी की तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच पांच किमी की दूसरी लाइन का हवाला देकर निरस्त किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इन दोनों रेल लाइनों के शुरू हो जाने के बाद ट्रेनों के संचालन में ज्यादा सुधार होगा। दोनों रेल लाइनों के शुरू होने के दौरान 21 से 28 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed