मां तुझे प्रणाम: स्वतंत्रता दिवस पर शहर एक साथ गाएगा राष्ट्रगान, अमर उजाला अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शृंखला में कई अन्य आयोजन होंगे। चौराहों पर समूह राष्ट्रगान होगा। एकता की मिसाल पेश करते हुए वॉक फॉर यूनिटी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत ठीक सुबह दस बजे शहर के कोने-कोने से राष्ट्रगान की गूंज सुनाई देगी। शहर के सभी लोग जो जहां मौजूद होंगे वहीं से देशभक्ति के इस अभियान में हिस्सा लेगा।
इसके अलावा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों की शृंखला में कई अन्य आयोजन भी होंगे। चौराहों पर समूह राष्ट्रगान होगा। इसमें शहर के व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी और आम नागरिक हिस्सा लेंगे। व्यापारी बाजार में अपने प्रतिष्ठानों के बाहर ही ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाएंगे।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा की अनुमति निरस्त, विरोध में चक महमूद का बाजार बंद; भाजपा विधायक से मिले लोग
वॉक फॉर यूनिटी का होगा आयोजन
इसी तरह कॉलोनियों में लोग एकजुट होकर राष्ट्रगान करेंगे। एकता की मिसाल पेश करते हुए वॉक फॉर यूनिटी होगी। स्वतंत्रता दिवस की थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें शहर के निजी स्कूलों के अलावा बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा शौर्य सम्मान के तहत पुलिसकर्मियों, वीरांगनाओं और सेना के जवानों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसी अभियान के तहत शहर के चौराहों से मां तुझे प्रणाम रैली निकाली जाएगी। शहर के अलग-अलग चौराहों पर रैली में शामिल लोगों का स्वागत होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अधिक जानकारी के लिए 9891644387 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
रैली होगी आकर्षण का केंद्र
मां तुझे प्रणाम के तहत शहर में निकाली जाने वाली रैली में विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, अलग-अलग संस्थाएं, महिलाओं के ग्रुप, साइकिल ग्रुप, व्यापारी समेत अन्य लोग शामिल होंगे। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति की धुन पर रैली में हिस्सा लेंगे।