{"_id":"579cfc3e4f1c1bfa1421e4e1","slug":"amar-ujala-and-narayana-group-will-share-the-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला और नारायण ग्रुप बांटेगा छात्रवृत्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला और नारायण ग्रुप बांटेगा छात्रवृत्ति
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के लिए अब गरीबी आड़े नहीं आएगी। अमर उजाला और नारायण ग्रुप बरेली की ओर से 12वीं छात्रों को कुछ विशेष कोर्सों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। रुहेलखंड विवि से मान्यता प्राप्त बीएससी होम साइंस, बीबीए, बीएससी मास कॉम, बीएससी फैशन टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स में 100 फीसदी स्कालरशिप की व्यवस्था की गई है। सभी कोर्स में एक से दस स्थान प्राप्त छात्राें को चुना जाएगा। 11 से 30वां स्थान को 50 फीसदी और 30 से 50वां स्थान प्राप्त छात्रों को 30 फीसदी फीस में छूट दी जाएगी। भाग लेने के लिए अमर उजाला में विज्ञापन के नीचे निकले फार्म को भरकर बरेली में सी 19 डीडी पुरम, नारायण कालेज सिथरा नवाबगंज, पीलीभीत में निर्मल होटल स्टेशन रोड, शाहजहांपुर में महाकाली होटल रोडवेज, बदायूं में शिवांगी कोचिंग जवाहर नगर पर जमा कर सकते हैं। एडमिट कार्ड यहीं मिलेगा। जानकारी के लिए 9557992326 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन