फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Along with the UPSS manager, the trapping team was also trapped.

यूपीएसएस प्रबंधक के साथ ही ट्रैप करने वाली टीम भी फंसी

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Along with the UPSS manager, the trapping team was also trapped.
1.5 लाख की रिश्वत मांगने में जिला प्रबंधक के निलंबन का मामला
विज्ञापन

बरेली/पीलीभीत। गेहूं की खरीद शुरू होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के जिला प्रबंधक शिव अवतार कुशवाहा को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। संघ के क्षेत्रीय प्रबंधक ओमेंद्र कुमार ने शुक्रवार को वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं, ट्रैप फेल होने के मामले में डीआईजी एंटी करप्शन राजीव मल्होत्रा ने सीओ मुरादाबाद अजय कुमार से सोमवार तक इस प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।
नौगवा पकड़िया गांव स्थित उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने पर छापा मारा था। स्थानीय प्रबंधक से एंटी करप्शन टीम ने एक घंटे तक पूछताछ की। कार्यालय की तलाशी ली पर कहीं रिश्वत के रुपये नहीं मिले। पूछताछ के बाद एंटी करप्शन टीम लौट गई थी। देर रात संघ के एमडी ने जिला प्रबंधक को निलंबित कर दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ओमेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर जिला प्रबंधक समेत कई कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। कर्मचारियों ने रिश्वत के मामले में सिर्फ फंसाने की बात कही है, लेकिन क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि विस्तृत जांच की जाएगी। एमडी स्तर से आदेश जारी होंगे। वहीं, रिश्वत देने के बावजूद ट्रैप करने वाली टीम को रकम न मिलने के मामले में एंटी करप्शन टीम भी जांच में फंस गई है। कहा जा रहा है कि पीड़ित ने रिश्वत की रकम जिला प्रबंधक शिव कुमार को दी लेकिन एंटी करप्शन टीम उसे बरामद नहीं कर सकी। ऐसे में टीम भी संदेह के घेरे में है और जांच के लिए सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रैप फेल होने के मामले में एंटी करप्शन के सीओ मुरादाबाद को जांच सौंपी गई है। सोमवार तक वह इस मामले में रिपोर्ट देंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव मल्होत्रा, डीआईजी एंटी करप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed