फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alliance Group's assets worth rs 29 crores will be seized in bareilly

Bareilly: एलायंस समूह की 29 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, भूमाफिया निदेशकों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Sun, 16 Jul 2023 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 03:45 PM IST
सार

एलायंस समूह के निदेशकों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब तक सवा सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त हो चुकी है। इस बार 29 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जाएगी। 

विज्ञापन
Alliance Group's assets worth rs 29 crores will be seized in bareilly
रमनदीप सिंह और अमनदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एलायंस समूह के भूमाफिया निदेशकों की संपत्ति जब्त करने के लिए तीसरे चरण का काम पूरा हो गया है। इस बार 29 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जाएगी। पहले सवा सौ करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


एलायंस समूह के निदेशकों के खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। निदेशकों व साझीदारों को भूमाफिया और भगोड़ा घोषित कर इनका गिरोह भी पंजीकृत कराया जा चुका है। हाईकोर्ट में याचिका के बाद पुराने मामलों में गिरफ्तारी को लेकर स्टे मिला था, उसकी मियाद भी अब खत्म होने के कगार पर है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मामलों में वह बुरी तरह फंस गए हैं। जल्द ही दो मामलों में उनके गैरजमानती वारंट जारी हो सकते हैं। इसके अलावा फरारी की स्थिति में जल्द ही धारा 174 (ए) के तहत नया मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि रमनदीप, अमनदीप आदि आरोपियों की संपत्ति का तीसरे चरण का मूल्यांकन कर लिया गया है। इसमें 29 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित हुई है। इसको जल्द ही सीज किया जाएगा। इससे पहले संयुक्त निदेशक अभियोजन से विधिक राय मांगी गई है। उसके बाद पत्रावली पर उच्चाधिकारियों की संस्तुति व आदेश के साथ कुर्की की मुनादी करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed