फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alleging irregularities in counselling, students create ruckus

Bareilly News: काउंसलिंग में गड़बड़ी का आरोप, विद्यार्थियों ने किया हंगामा

Wed, 04 Sep 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Alleging irregularities in counselling, students create ruckus
- रुविवि के एनिमल साइंस विभाग ने स्नातक के अंक जोड़े बिना जारी कर दी एमएससी की मेरिट
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एनिमल साइंस विभाग में मंगलवार को एमएससी की काउंसलिंग के दौरान हंगामा हो गया। विद्यार्थियों ने प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय की ओर से मेरिट जारी करने पर समिति की ओर से निर्णय लेने की बात कही गई है।
विश्वविद्यालय परिसर के एनिमल साइंस विभाग में एमएससी की काउंसलिंग का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया था। 33 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी सुबह से ही विभाग में पहुंचने लगे। स्नातक में अच्छे अंक होने के बाद भी काउंसलिंग लिस्ट में नाम नीचे होने की जानकारी होने पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

यहां पहुंचे समाजवादी युवजन सभा के छात्रनेता गजेंद्र कुर्मी ने बताया कि एमएससी प्रथम सेमेस्टर में आवेदन के दौरान विद्यार्थियों का बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम नहीं आया था। ऐसे में आवेदन पत्र में परिणाम प्रतीक्षारत लिख दिया गया। बाद में परिणाम आने के बाद भी विद्यार्थियों ने इसे अपडेट नहीं किया। मंगलवार को काउंसलिंग में विद्यार्थियों का नाम सबसे नीचे आया। इस पर उन्होंने विभाग प्रभारी का घेराव किया। हल नहीं निकलने पर वे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे।नहीं मिले परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी पैदल मार्च करते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। यहां विद्यार्थियों को बताया गया कि परीक्षा नियंत्रक बैठक में हैं, इस वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकती। इसके बाद वे फिर विभागाध्यक्ष के पास पहुंचे। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के बीच समन्वय नहीं होने से उन्हें काफी देर तक सही उत्तर नहीं मिल सका। बाद में उन्हें दोबारा मेरिट जारी करने का आश्वासन कार्यालय से दिया गया।

दूसरे जिले से आए थे विद्यार्थी
एबीवीपी के विवि छात्र इकाई अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने बताया कि एमएससी में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों में अधिकतर छात्राएं थीं। इसमें से कुछ संभल तक से काउंसलिंग के लिए पहुंची थीं। उनका कहना था कि विवि को परीक्षा परिणाम अपडेट करने के लिए पहले नोटिस देना चाहिए था, ताकि परीक्षाफल के अंकों को अपलोड किया जा सकता।

एनिमल साइंस विभाग में काउंसलिंग से संबंधित प्रकरण संज्ञान में आया है। इसकी मेरिट जारी करने पर समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया सेल प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed