{"_id":"63fda7272556c65ee6093454","slug":"alleged-bsp-leader-sends-obscene-video-to-woman-and-threatens-in-bareilly-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कथित बसपा नेता ने महिला को भेजे अश्लील वीडियो, विरोध पर दुष्कर्म करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कथित बसपा नेता ने महिला को भेजे अश्लील वीडियो, विरोध पर दुष्कर्म करने की दी धमकी
Tue, 28 Feb 2023 12:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:33 PM IST
सार
बरेली में कथित बसपा नेता ने एक महिला को परेशान कर रखा है। आरोप है कि कथित नेता उसे अश्लील वीडियो भेजता है। गंदी-गंदी बातें करता है। विरोध करने पर उसने दुष्कर्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाने में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कालीबाड़ी निवासी पप्पू राना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि खुद को बसपा का कोआर्डिनेटर बताने वाले पप्पू राना ने उसे परेशान कर रखा है। आधी रात को वह उसे कॉल और मैसेज करके अश्लील बातें करता है। अश्लील वीडियो भेजता है। महिला के विरोध करने कथित नेता ने गाली गलौज कर दुष्कर्म करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला मंगलवार को थाना बारादरी पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में बताया कि कथित बसपा नेता आठ फरवरी की रात से उसके मोबाइल पर गंदी-गंदी वीडियो और अश्लील मैसेज भेज रहा है। उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने उसके नंबर पर फोन किया तो उसने अपना नाम पप्पू राना बताया। उससे आपत्तिजनक बातें कीं। महिला ने विरोध किया तो घर से उठा ले जाने और दुष्कर्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन