{"_id":"6ab5949fdd9d38fc860f5e9c","slug":"allegations-of-kicking-a-pregnant-woman-in-the-stomach-and-throwing-her-out-of-the-house-bareilly-news-c-4-1-bly1039-974561-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्भवती के पेट में मारी लात, घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्भवती के पेट में मारी लात, घर से निकालने का आरोप
विज्ञापन
फरीदपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो माह की गर्भवती महिला को उसके पति ने उगर्भ पर लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा। फरीदपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
फरीदपुर के मोहल्ला परा गुरुद्वारा के पास की रहने वाली खुशबू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व बरेली शहर के थाना बारादरी अंतर्गत सिकलापुर निवासी दीपक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे प्रताड़ित किए जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि गत तीन अगस्त को वह दो माह की गर्भवती थी। उसी दौरान उसके साथ जमकर मारपीट की और उसके पेट में लात मार दी। उसके बाद उसे घर से निकाल दिया। बाद में छह सितंबर को पीड़िता को गर्भपात कराना पड़ा।
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।