फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of giving government bags to traders at the purchasing center

Bareilly News: क्रय केंद्र पर व्यापारियों को सरकारी बारदाना देने का आरोप

Thu, 28 May 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Allegations of giving government bags to traders at the purchasing center
अलीगंज। गेहूं क्रय केंद्र पर भ्रष्टाचार और धांधली के आरोप में एसडीएम से शिकायत की गई है। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने केंद्र का निरीक्षण किया। वहां से सरकारी बारदाने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, केंद्र पर गेहूं की तौल कराने आ रहे स्थानीय किसानों को बारदाना (बोरे) न होने की बात कहकर लगातार लौटाया जा रहा है। आरोप है कि केंद्र पर व्यापारियों को सरकारी बारदाना दिया जा रहा है। मझगवां ब्लॉक के रूपनगला गांव में शुक्रवार को किसानों ने स्थानीय व्यापारी को सरकारी बोरों में अवैध रूप से गेहूं भरते हुए रंगेहाथ पकड़ा। किसानों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

धांधली की सूचना भाकियू के तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव को मिली। उन्होंने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने जांच के लिए गांव में टीम भेजी। ग्रामीणों के मुताबिक, टीम के आने की सूचना से पहले व्यापारी केंद्र से भाग गए थे। लेखपाल देवकीनंदन ने क्रेंद्र से सरकारी बारदाने कब्जे में लिए हैं। किसान नेताओं ने क्रय केंद्र प्रभारी और व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed