फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of fraud in Anganwadi worker recruitment, woman sits on dharna

Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप, धरने पर बैठी महिला

Mon, 21 Apr 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in Anganwadi worker recruitment, woman sits on dharna
बरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर मनौना की सबीना रविवार को विकास भवन परिसर में धरने पर बैठ गईं। आरोप लगाया कि शासनादेश को दरकिनार करते हुए चयन किया गया है। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जांच समिति से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लाॅक रामनगर के गांव मनौना निवासी सबीना ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया था। सूची में नाम न होने पर विभागीय अधिकारियों से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि जिस महिला का चयन हुआ है, उसका दो मंजिला पक्का घर व दुकान है।
विज्ञापन

पति इंटर कॉलेज में अध्यापक है। बावजूद इनका आय प्रमाणपत्र लेखपाल व तहसीलदार ने मिलीभगत से 27 मार्च 2024 को 46,000 रुपये वार्षिक का बना दिया। उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने इस पर गौर नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सीडीपीओ हो चुका है निलंबित, बर्खास्तगी की लटकी तलवार
ब्लॉक से लेकर जिलास्तरीय अधिकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष बता रहे हैं। वहीं, सीडीपीओ का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद में भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर सीडीपीओ को निलंबित भी किया जा चुका है। उप निदेशक मुख्यालय को इसकी जांच सौंपी है। इस मामले में सीडीपीओ की बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed