फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegations of bribery in salary fixation

Bareilly News: वेतन निर्धारण में घूस मांगने का आरोप

Tue, 07 Oct 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bribery in salary fixation
सेवानिवृत्ति के आठ साल बाद भी राजेंद्र प्रसाद के संशोधित वेतन का नहीं हो पाया निर्धारण
विज्ञापन

बरेली। सेवानिवृत्ति के आठ साल बाद भी सहायक लेखाकार राजेंद्र प्रसाद सक्सेना के संशोधित वेतन का निर्धारण नहीं हो पाया है। उन्होंने डीडीओ और पटल प्रभारी पर घूस मांगने का आरोप लगाकर शिकायत मंडलायुक्त से की है।
शिकायतीपत्र में राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह 31 अक्तूबर 2016 को मीरगंज ब्लॉक से सेवानिवृत्त हुए थे। आज तक न तो उनके संशोधित वेतन का निर्धारण हो पाया है और न ही भुगतान हुआ है। जबकि, इस मामले में हाईकोर्ट से भी आदेश पारित हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि 17 अप्रैल को डीडीओ ने बीडीओ मीरगंज को निर्देश भी दिए थे। लेकिन, यह मामला अभी तक डीडीओ और बीडीओ के बीच ही उलझा है। इस मामले में डीडीओ दिनेश यादव ने अपना कोई पक्ष नहीं दिया, जबकि बीडीओ मीरगंज विजय आनंद यादव ने यह जरूर बताया कि उन्होंने राजेंद्र प्रसाद का संशोधित वेतन निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल भी डीडीओ कार्यालय को भेज दी है। इनका भुगतान क्यों नहीं है, इस बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यालय में देख लेते हैं कि डीडीओ के यहां से कोई आपत्ति लग कर फाइल वापस ब्लॉक तो नहीं आ गई है। संवाद

--
इस प्रकरण को मैं अपने स्तर से देखूंगी। फाइल किसके स्तर पर, कब से और क्यों लंबित है, इसकी भी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। - देवयानी, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed